कथित नक्सली नेता विजय कुमार आर्य के साथ सरकार खेल रही है शह और मात का खेल का -श्याम सुंदर - इंक़लाबी कारवाँ

इंक़लाबी कारवाँ

नमस्कार इंक़लाबी कारवाँ में आपका स्वागत है| यंहा आप को अलग अलग तरह लेख मिलेंगे जो बड़े लेखक या पत्रकार द्वारा लिखी गई हो | शुक्रिया

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad


Thursday, 15 February 2018

कथित नक्सली नेता विजय कुमार आर्य के साथ सरकार खेल रही है शह और मात का खेल का -श्याम सुंदर

पंजाब से बैरंग लौट रहे नक्सली नेता विजय आर्य                                        कथित नक्सली नेता विजय कुमार आर्य के साथ सरकार का शह-मात का खेल जारी है। दो दिन पहले गया स्थित केंद्रीय कारा से उपस्थापन के लिये भारी सुरक्षा के बीच भेजे गये विजय कुमार आर्य को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी,  खरार बैरंग वापस कर दिया। न्यायालय ने जारी अपने आदेशीय पत्र में स्पष्ट लिखा है कि विजय कुमार आर्य और वाराणासी सुब्रह्णयम पर इस न्यायालय में कोई मुकदमा लंबित नहीं है। विदित हो कि पिछले करीब सात वर्षों से पंजाब के खरार अनुमंडल न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी हो रहा था। वहां कांड संख्या-61/11 दर्ज था। इसी मामले में बिहार पुलिस बराबर सुरक्षा का बहाना बनाकर श्री आर्य को उपस्थापन कराने से कतरा रही थी। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले विजय कुमार आर्य के रिश्तेदार व जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक )  के प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुंदर ने बिहार सरकार पर उनकी हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा था कि विजय कुमार आर्य को गैरकानूनी तरीके से जेल में रखा जा रहा है। आशंका है कि एकबार फिर विजय आर्य को गैरकानूनी तरीके से गया केंद्रीय कारा में कैद करेगी, ताकि वह अवसाद में चलें जाएं। इस बाबत जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक ) के प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुंदर ने एक बार फिर बिहार सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार वैचारिक व राजनैतिक दुर्भाग्य की वजह से विजय आर्य को जेल में रखकर हत्या करने की साजिश रच रही है। सच में नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास के पक्षधर हैं तो विजय कुमार आर्य पर लगाये गये आरोपों की जांच किसी भी उच्च स्तरीय जांच एजेंसी से करवा लें। इनकी पुलिस की कालगुजारी सामने आ जाएगी।                                                                                                                  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages